ePaper

सदस्यता अभियान में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कहा- सबका साथ, सबका विकास सरकार का मूल मंत्र

Updated at : 28 Jul 2019 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
सदस्यता अभियान में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कहा- सबका साथ, सबका विकास सरकार का मूल मंत्र

शचीन्द्र कुमार दाश, खरसावां केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नयी ऊंचाईयों को छू रहा है. मोदी के नेतृत्व में न्यू इंडिया बनायेंगे. श्री मुंडा ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास केंद्र सरकार का मूल मंत्र है. इसी […]

विज्ञापन

शचीन्द्र कुमार दाश, खरसावां

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नयी ऊंचाईयों को छू रहा है. मोदी के नेतृत्व में न्यू इंडिया बनायेंगे. श्री मुंडा ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास केंद्र सरकार का मूल मंत्र है. इसी के तहत ही सरकार कार्य कर रही है. श्री मुंडा खरसावां विस क्षेत्र के रंगाटांड मैदान में आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

मुंडा ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर मोर्चे पर बेहतर कार्य कर रही है. पूरे देश में विकास के लिए लक्ष्य निर्धारित योजना तैयार किया जा रहा है. जनकल्याण को केंद्रीत कर योजना बनाने के साथ-साथ क्रियांवित किया जायेगा.

मुंडा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए भी वे पूरी तरह से सचेत हैं. श्री मुंडा ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा सुलभ उपलब्ध रहेंगे. जनता से किये हर वायदे को पूरा करेंगे. इस दौरान अर्जुन मुंडा ने सरकार की ओर से चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार 2022 तक सभी लोगों को पक्का मकान देगी.

मुंडा ने उज्जवला योजना व अन्य योजनाओं की जानकारी देते कहा भाजपा सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ सीधे लोगों के घर तक पहुंचायी जा रही है. मुंडा ने कार्यक्रम में 8980808080 पर कॉल करवाकर दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी.

उज्‍जवला योजना के तहत रसोई गैस का वितरण

कार्यक्रम के दौरान पीएम उज्जवला योजना के तहत कई लाभुकों के बीच गैस का भी वितरण किया गया. लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक होने की अपील की गयी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से ईचागढ़ विधायक साधु चरण महतो, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, मीरा मुंडा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि विजय महतो, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विजय महतो आदि ने संबोधित किया.

पाउड़ी पूजा में शामिल हुए अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गम्हरिया के डोंडा गांव में आयोजित वार्षिक पाउड़ी पूजा में शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री मुंडा ने मां पाउड़ी पूजा में शामिल होकर क्षेत्र के सुख समृद्वि की कामना की. इससे पूर्व कलियाडुंगरी पहुंचने पर मंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola