Seraikela Kharsawan News : ट्रेन से गिरकर देवघर के युवक की मौत, सीनी में ट्रैक पार करते समय अधेड़ ने गंवायी जान

Updated:
विज्ञापन

सरायकेला में दो अलग-अलग रेल हादसे

विज्ञापन

सरायकेला. दक्षिण-पूर्व रेलवे अंतर्गत सीनी स्टेशन और कोलेबिरा (बीरबांस स्टेशन) के समीप ट्रेन से गिरकर व कटकर दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में एक की पहचान देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के कुशमाहा निवासी सोनू कुमार (27) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान सीनी ओपी क्षेत्र के कमलपुर निवासी परवेज अंसारी (48 ) के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

कोलाबिरा के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:

कोलाबिरा के समीप हुई घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोनू कुमार अहमदाबाद (गुजरात) में काम करता था और 15 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे शालीमार एक्सप्रेस से जमशेदपुर के लिए रवाना हुआ था. उसे सुबह जमशेदपुर पहुंचकर जसीडीह जाने वाली ट्रेन से घर लौटना था. लेकिन कोलेबिरा के पास रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में उसका शव बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है. जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दी गयी, जिसके बाद उन्होंने शव की पहचान की. मृतक के जीजा अनुज कुमार सिंह ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी, इसलिए उसे घर बुलाया गया था. टाटानगर स्टेशन पर नहीं उतरने पर परिजनों ने जीआरपी में शिकायत दर्ज करायी. मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने पर आखिरी लोकेशन कोलेबिरा के आसपास मिली. इसी दौरान पुलिस ने शव बरामद कर लिया.

पैदल रेलवे ट्रैक पार कर रहा था अधेड़

दूसरी घटना, सीनी स्टेशन के सामने हुई, जहां कमलपुर निवासी परवेज अंसारी (48) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि वह सुबह के समय पैदल रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी दुरंतो ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola