वोटिंग के बाद वीवीपैट को बक्से में रखकर कर दें सील

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2019 2:27 AM

विज्ञापन

सरायकेला : लोकसभा चुनाव को लेकर एनआर स्कूल सरायकेला में कुचाई, कुकड़ू व राजनगर के मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण पीठासीन पदाधिकारी व पोलिंग पदाधिकारियों को दिया गया. प्रशिक्षण कुचाई बीडीओ प्रवीण कुमार, मास्टर ट्रेनर तरूण कुमार सिंह, राजेश मिश्रा, मनोज सिंह, श्रीसिंह बास्के ने दी. प्रशिक्षण में मतदान कराने को लेकर विस्तार […]

विज्ञापन

सरायकेला : लोकसभा चुनाव को लेकर एनआर स्कूल सरायकेला में कुचाई, कुकड़ू व राजनगर के मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण पीठासीन पदाधिकारी व पोलिंग पदाधिकारियों को दिया गया. प्रशिक्षण कुचाई बीडीओ प्रवीण कुमार, मास्टर ट्रेनर तरूण कुमार सिंह, राजेश मिश्रा, मनोज सिंह, श्रीसिंह बास्के ने दी.

प्रशिक्षण में मतदान कराने को लेकर विस्तार से जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में इवीएम मशीन के बारे में बताते हुए मॉक पोल कराने, संवैधानिक असंवैधानिक व अन्य लिफाफे से संबंधित प्रपत्रों के बारे में विस्तार से बताया गया. बीडीओ गौतम कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद‍्देनजर मतदान के बाद एजेंट की उपस्थिति में बैट्री निकालकर वीवीपैट को बक्शे में रखकर सील कर दिया जाय. मतदान के बाद इवीएम वीवीपैट जमा करते समय चारों पोलिंग पार्टी साथ में रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola