अधिकारियों के अनुपस्थित रहने से कई विभागों की नहीं हो सकी समीक्षा

खरसावां : खरसावां प्रखंड सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख नागी जामुदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अधिकांश विभागों के अधिकारी नदारद रहे. इस पर बीडीओ, प्रमुख व पंचायत समिति के सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की. बैठक में अधिकांश विभागों के अधिकारी उपस्थित नहीं रहने से संबंधित विभागों की समीक्षा नहीं […]
खरसावां : खरसावां प्रखंड सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख नागी जामुदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अधिकांश विभागों के अधिकारी नदारद रहे. इस पर बीडीओ, प्रमुख व पंचायत समिति के सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की. बैठक में अधिकांश विभागों के अधिकारी उपस्थित नहीं रहने से संबंधित विभागों की समीक्षा नहीं हो सकी. पांच-छह विभागों की समीक्षा करने के बाद बैठक को समाप्त कर दिया गया. बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी व अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जिला के डीसी को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




