छोटा गम्हरिया के मुखिया की वित्तीय शक्तियां निलंबित

Updated at : 10 Jun 2018 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
छोटा गम्हरिया के मुखिया की वित्तीय शक्तियां निलंबित

सरायकेला : उपायुक्त छवि रंजन ने पंचायत में सोलर लाइट लगाने में हुई अनियमितता के मामले मेें गम्हरिया प्रखंड की छोटागम्हरिया पंचायत के मुखिया की वित्तीय शक्तियां निलंबित कर दी हैं. उनकी जगह उप मुखिया रंजू देवी को मुखिया के कार्यों एवं वित्तीय शक्तियों का प्रभार सौंपा गया है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनूप किशोर […]

विज्ञापन

सरायकेला : उपायुक्त छवि रंजन ने पंचायत में सोलर लाइट लगाने में हुई अनियमितता के मामले मेें गम्हरिया प्रखंड की छोटागम्हरिया पंचायत के मुखिया की वित्तीय शक्तियां निलंबित कर दी हैं. उनकी जगह उप मुखिया रंजू देवी को मुखिया के कार्यों एवं वित्तीय शक्तियों का प्रभार सौंपा गया है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनूप किशोर शरण ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सीएम जनसंवाद में छोटा गम्हरिया के मुखिया द्वारा सोलर लाइटें लगाने में अनियमितता की शिकायत की गई थी. डीआरडीए निदेशक अनीता सहाय व जिला योजना पदाधिकारी सुरेश राय द्वारा की गयी जांच में से इस मामले में गलत कागजात के आधार पर सोलर लाइटों की खरीद करने, जिसे वित्तीय अनियमितता बरते जाने तथा कार्यों में शिथिलता बरते जाने की पुष्टि हुई.

पदाधिकारियों की जांच व स्पष्टीकरण के आधार पर मुखिया, पंचायत सचिव व सोलर लाइटों की आपूर्तिकर्ता कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गयी. इस आधार पर उपायुक्त ने मुखिया की वित्तीय शक्तियां निलंबित कर दीं, जबकि छोटागम्हरिया पंचायत के सचिव लालमोहन महतो व गलत कागजात से सोलर लाइट की आपूर्ति करनेवाली एजेंसी रेनबो बायोटेक एग्रिकल्चर इक्विपमेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

सोलर लाइट लगाने में अनियमितता पर हुई कार्रवाई
उप मुखिया को सौंपे गये वित्तीय एवं अन्य अधिकार
सीएम जनसंवाद में हुई थी गड़बड़ी की शिकायत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola