आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प

Updated at : 10 Jun 2018 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प

सरायकेला/खरसावां : कुचाई के दलभंगा में शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी. यहां भगवान बिरसा की प्रतिमा पर सबसे पहले पाहनों ने पूजा-अर्चना की. इसके बाद आम लोगों का श्रद्धांजलि देने के सिलसिला दिन भार जारी रहा. भगवान बिरसा की पूजा अर्चना कर फूल माला पहना कर श्रद्धांजलि दी गयी. […]

विज्ञापन

सरायकेला/खरसावां : कुचाई के दलभंगा में शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी. यहां भगवान बिरसा की प्रतिमा पर सबसे पहले पाहनों ने पूजा-अर्चना की. इसके बाद आम लोगों का श्रद्धांजलि देने के सिलसिला दिन भार जारी रहा. भगवान बिरसा की पूजा अर्चना कर फूल माला पहना कर श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही उनके बताये मार्ग पर चलने तथा भगवान बिरस के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया गया. श्रद्धांजलि देने वालों में बिरसा मुंडा वेयफेयर सोसाइटी के सचिव राजलक्ष्मी कमल, अशोक नाग, सुमित प्रजापति, उमाशंकर निषाद, डुमू गोप, लखीराम मुंडा, मंगल पांडेय, बुधन लाल मुंडा, सुरुवा मुंडा, गोपाल तांती, वृंदावन सिंह मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा आदी शामिल थे.

खरसावां में भाजपाइयों ने दी भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि
खरसावां के भाजपा कार्यालय में शनिवार को भगवान बिरसा की पुण्यतिथि मनायी गयी. भाजपा नेताओं ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया गया तथा उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. मौके पर सुशील षाड़ंगी, दुर्योधन प्रमाणिक, विजय महतो, लादुराम हेंब्रम, होपना सोरेन, बन बिहारी राय, प्रकाश मुखी, लाल सिंह सोय, रोहित महतो, गोविंद हाइबुरू, ज्ञानी साहू, कृष्णा चंद्र सतपथि, टूसा गागराई, राधा मंडल आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola