घर में रखे पैंट से 5 हजार व मोबाइल चोरी में दो पकड़ाये

Updated at : 07 Jun 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
घर में रखे पैंट से 5 हजार व मोबाइल चोरी में दो पकड़ाये

सरायकेला : थाना अंतर्गत राजबांध में राजेश शेख के घर में घुस कर फुल पैंट में रखे 5,250 रुपये व मोबाइल चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें शेख रियाजुल, पिता मो तालिब एवं शुभम कालिंदी, पिता सतीश कलांदी कांड्रा निवासी शामिल हैं. दोनों को जेल भेज दिया गया […]

विज्ञापन

सरायकेला : थाना अंतर्गत राजबांध में राजेश शेख के घर में घुस कर फुल पैंट में रखे 5,250 रुपये व मोबाइल चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें शेख रियाजुल, पिता मो तालिब एवं शुभम कालिंदी, पिता सतीश कलांदी कांड्रा निवासी शामिल हैं. दोनों को जेल भेज दिया गया है.

बुधवार को सरायकेला थाने में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने उक्त मामले को लेकर पत्रकारों को बताया कि सोमवार की रात राजेश शेख के घर से एक पैंट में रखे 5,250 रुपये व एनड्रोइड मोबाइल चोरी हो गयी थी. घटना के बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए चोरी के पैसे समेत मोबाइल को बरामद कर शेख रियाजुल व सतीश कालिंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिसिय पूछताछ में दोनों ने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली है. मौके पर थाना प्रभारी रणविजय सिंह भी उपस्थित थे.

शेख रियाजुल था चोरों का सरगना
एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि शेख रियाजुल चोरों का सरगना था. वह कांड्रा समेत दूसरे जगहों से चोरों को बुला कर चोरी की घटना को अंजाम देता था. सरायकेला में मोबाइल चोरी समेत अन्य छोटी-बड़ी चोरी वही कराता था. रियाजुल की गिरफ्तारी से चोरी की घटना पर अंकुश लगेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola