कैंप में नहीं पहुंचे ईचागढ़ के पंचायत सचिव, शो-कॉज

Updated at : 06 Jun 2018 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
कैंप में नहीं पहुंचे ईचागढ़ के पंचायत सचिव, शो-कॉज

14वें वित्त आयोग के योजनाअों का खाका अपलोड करने की दी जा रही जानकारी सरायकेला : जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में मंगलवार को नीमडीह, ईचागढ़ व कुकड़ू प्रखंड के लिए डाटा कलेक्शन कैंप लगाया गया. मौके पर मुख्य रूप से जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनूप किशोर शरण उपस्थित थे. इस दौरान पंचायत सचिवों, बीपीआरओ, कनीय […]

विज्ञापन

14वें वित्त आयोग के योजनाअों का खाका अपलोड करने की दी जा रही जानकारी

सरायकेला : जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में मंगलवार को नीमडीह, ईचागढ़ व कुकड़ू प्रखंड के लिए डाटा कलेक्शन कैंप लगाया गया. मौके पर मुख्य रूप से जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनूप किशोर शरण उपस्थित थे. इस दौरान पंचायत सचिवों, बीपीआरओ, कनीय अभियंता, समन्वयक व कंप्यूटर ऑपरेटरों को योजनाओं के इंट्री के संबंध में जानकारी दी जा रही है. इधर, ईचागढ़ प्रखंड के बांदु व टिकर पंचायत सचिव दिश्लेश्वर प्रधान की अनुपस्थित पर उन्हें शो कॉज जारी किया गया.
कहा गया कि जवाब संतोषजनक नहीं होने पर मानदेय रोकने की कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में डीपीएम तनुश्री पंडा ने बताया कि पंचायती राज व्यवस्था के तहत तीन सॉफ्टवेयर प्लान प्लस, प्रिया सॉफ्ट व एक्शन सॉफ्ट पर काम किया जाता है. 14वें वित्त आयोग के तहत वित्तीय वर्ष 17-18 की सभी योजनाओं का खाका अपलोड करना है. इसे लेकर प्रखंडवार पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो नौ जून तक चलेगा. मौके पर पंचायती राज के सहायक निदेशक योगेंद्र चौधरी, डीपीएम तनुश्री पंडा समेत कई अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola