दुर्घटना के बाद दो पक्षों में मारपीट, चार गिरफ्तार
Updated at : 06 Jun 2018 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

खरसावां: ऑटो ने बाइक सवार को ठाेकर मारी, बढ़ा विवाद रात्रि गश्ती पर निकले एसपी ने खरसावां थाना पहुंच कर पूरे मामले की ली जानकारी खरसावां : खरसावां के बेहरासाही में सोमवार की रात हुई मारपीट के आरोप में पुलिस ने मंगलवार की सुबह चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. खरसावां पुलिस […]
विज्ञापन
खरसावां: ऑटो ने बाइक सवार को ठाेकर मारी, बढ़ा विवाद
रात्रि गश्ती पर निकले एसपी ने खरसावां थाना पहुंच कर पूरे मामले की ली जानकारी
खरसावां : खरसावां के बेहरासाही में सोमवार की रात हुई मारपीट के आरोप में पुलिस ने मंगलवार की सुबह चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. खरसावां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेहरासाही के राजू मिश्रा को सोमवार देर शाम एक ऑटो ने धक्का मार दिया. ऑटो के धक्के से राजू मिश्रा को चोट लग गयी. इस बात को लेकर राजू मिश्रा के भाई मुकेश मिश्रा व ऑटाे चालक के बीच नोक-झोंक हो गयी. इसी दौरान ऑटो चालक के तीन साथियों ने मुकेश मिश्रा से मारपीट की. इसके बाद दोनों गुट अामने-सामने हो गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद खरसावां थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया. इस दौरान रात्रि गश्ती पर निकले एसपी चंदन सिन्हा भी खरसावां थाना पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली.
एसपी ने थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया. खरसावां पुलिस ने इस मामले में मुकेश मिश्रा के बयान पर बेहरासाही के चार युवक मो माहिर, मो तबरेज, अब्दुल हाकिम व मो परवेज के खिलाफ मामला दर्ज सोमवार की रात ही गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार की सुबह चारों को जेल भेज दिया गया है. बुधवार को खरसावां थाना परिसर में दोपहर चार बजे शांति समिति की बैठक रखी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




