पिस्तौल व गोली के साथ दो गिरफ्तार

Updated at : 06 Jun 2018 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
पिस्तौल व गोली के साथ दो गिरफ्तार

पिस्तौल दिखाते वक्त चली गोली, घायल युवक चोरी छिपे एमजीएम में करा रहा था इलाज घायल रागुवा जोजो पुलिस को करता रहा दिग्भ्रमित घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने किया मामले का उद्भेदन, पुलिसकर्मी होंगे पुरस्कृत सरायकेला : अवैध रूप से पिस्टल रखने के मामले का उद्भेदन करते हुए राजनगर पुलिस ने दो युवकों […]

विज्ञापन

पिस्तौल दिखाते वक्त चली गोली, घायल युवक चोरी छिपे एमजीएम में करा रहा था इलाज

घायल रागुवा जोजो पुलिस को करता रहा दिग्भ्रमित
घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने किया मामले का उद्भेदन, पुलिसकर्मी होंगे पुरस्कृत
सरायकेला : अवैध रूप से पिस्टल रखने के मामले का उद्भेदन करते हुए राजनगर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसमें राजनगर थाना के जोनबनी निवासी करण जोजो (22) व पश्चिम सिंहभूम के पांड्राशाली के आंकलकुटी निवासी सिकंदर कुदादा (35) शामिल है. सरायकेला थाने में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय दीपक कुमार ने बताया कि एमजीएम अस्पताल से राजनगर पुलिस को सूचना मिली कि एक गोली लगे मरीज का यहां इलाज चल रहा है. पुलिस ने एमजीएम जाकर मामले की जांच की. पाया कि गोली लगने से घायल युवक राजनगर के जोनबनी गांव का रागुवा जोजो है.
गोली कैसे लगी इसकी जानकारी देने में रागुवा पुलिस को दिग्भ्रमित करता रहा. अतत: पुलिस के सख्ती बरतने पर रागुवा ने बताया कि तीन जून को जोनबनी गांव में करण जोजो पिस्तौल दिखा रहा था. इसी क्रम में गोली चल गयी, जो राघुवा के हाथ से होते हुए छाती में जा लगी. इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर जोनबनी में करण जोजो के घर में छापेमारी करते हुए करण समेत सिकंदर कुदादा को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उनके पास से पिस्तौल एवं जिंदा गोली भी बरामद की गयी. डीएसपी ने बताया कि दोनों को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुरस्कृत होंगे पुलिस कर्मी:मामले का उद्भेदन करने व आरोपियों को गिरफ्तार करने के मामले पर पुअनि यज्ञ नारायण तिवारी, अनिल कुमार ओझा, शिव कुमार पासवान, शहबाज अंसारी, प्रभु राम, प्रकाश पासवान, रामरक्षा सिंह, विजेंद्र कुमार यादवा, गुप्ता सिंह एतवा अहीर, सुकरा राम को पुरस्कृत किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola