छह गैस एजेंसियों को शो कॉज

सरायकेला : उपायुक्त छवि रंजन ने सोमवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक में पीएम उज्ज्वला योजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. डीसी ने सभी अंचल अधिकारियों को प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया, ताकि उसके आधार पर […]
सरायकेला : उपायुक्त छवि रंजन ने सोमवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक में पीएम उज्ज्वला योजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. डीसी ने सभी अंचल अधिकारियों को प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया, ताकि उसके आधार पर लाभुकों को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जा सके.
डीसी ने सभी गैस एजेंसियों को ग्रामवार लाभुकों की सूची जमा करने का निर्देश देते हुए केवाइसी फिल करने में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि केवाईसी का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा सके. उन्होंने गैस एजेंसियों को आवेदन अपने पास डंप नहीं कर उनकी पूरी सूची विभाग को उपलब्ध कराने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




