25 साल बाद विधायक चंपई की फाइल खुली

सरायकेला : झारखंड आंदोलन के दौरान 1993 में गम्हरिया के महुलडीह हुए एक बम विस्फोट मामले की फाइल 25 वर्ष बाद फिर खुल गयी है. गम्हरिया थाना प्रभारी को अनुसंधान का निर्देश दिया गया है. मामले में सरायकेला विधायक सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपई सोरेन नामजद अारोपी हैं. उन पर विस्फोटक पदार्थ रखने व […]
सरायकेला : झारखंड आंदोलन के दौरान 1993 में गम्हरिया के महुलडीह हुए एक बम विस्फोट मामले की फाइल 25 वर्ष बाद फिर खुल गयी है. गम्हरिया थाना प्रभारी को अनुसंधान का निर्देश दिया गया है. मामले में सरायकेला विधायक सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपई सोरेन नामजद अारोपी हैं. उन पर विस्फोटक पदार्थ रखने व साक्ष्य छुपाने के आरोप हैं.
एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया, वर्ष 1993 में गम्हरिया थाना कांड संख्या 62/93 में बम विस्फोट का मामला दर्ज किया गया था. घटना में कई लोगों की मौत हुई थी. विस्फोटक रखने व साक्ष्य छुपाने को लेकर सरायकेला विधायक चंपई सोरेन के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




