दो आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं हुआ टीकाकरण नीमडीह की सीडीपीओ व पर्यवेक्षिका को शो कॉज

Updated at : 18 May 2018 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
दो आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं हुआ टीकाकरण नीमडीह की सीडीपीओ व पर्यवेक्षिका को शो कॉज

सरायकेला : जिला समाहरणालय के सभागार कक्ष में गुरुवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में डीसी छवि रंजन शामिल हुए. बैठक में कुकड़ू प्रखंड में 14 प्रतिशत टीकाकरण होने पर महिला पर्यवेक्षिका फिलिस्ता टोप्पो को शो कॉज जारी करते हुए 48 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया. बैठक में दो आंगनबाड़ी केंद्र […]

विज्ञापन

सरायकेला : जिला समाहरणालय के सभागार कक्ष में गुरुवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में डीसी छवि रंजन शामिल हुए. बैठक में कुकड़ू प्रखंड में 14 प्रतिशत टीकाकरण होने पर महिला पर्यवेक्षिका फिलिस्ता टोप्पो को शो कॉज जारी करते हुए 48 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया. बैठक में दो आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण नहीं होने पर नीमडीह के सीडीपीओ रीता देवी व महिला पर्यवेक्षिका बसंती टुडू को भी शो कॉज जारी किया गया. बैठक में डीसी ने कहा कि 95 प्रतिशत से कम टीकाकरण न हो.

बैठक में डीसी ने लक्ष्मी लाडली योजना, स्वामी नि:शक्त योजना, पोषाहार योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की व लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया. बैठक में समाज कल्याण पदाधिकारी सुरूचि प्रसाद के अलावे सभी प्रखंड की सीडीपीओ उपस्थित थीं.

कुकड़ू में भी मात्र 14 फीसदी पड़ा टीका, पर्यवेक्षिका से भी 48 घंटे में मांगा जवाब
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए डीसी
कम से कम 95%टीकाकरण करने का निर्देश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola