टैब्स की बैटरियों का बैक अप नहीं के बराबर: टीम

Updated at : 16 May 2018 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
टैब्स की बैटरियों का बैक अप नहीं के बराबर: टीम

निम्न गुणवत्ता के पाये गये मुहैया कराये गये टैब सरायकेला व चांडिल कस्तूरबा में टैब्स की हुई जांच सरायकेला : कस्तूरबा की छात्राओं को सरकार की ओर से मिले टैब की जांच के लिए गठित टीम के सदस्यों, इ डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हेमंत कुमार व नेटवर्क मैनेजर सौरभ कुमार ने सरायकेला व केजीबीवी चांडिल की छात्राओं […]

विज्ञापन

निम्न गुणवत्ता के पाये गये मुहैया कराये गये टैब

सरायकेला व चांडिल कस्तूरबा में टैब्स की हुई जांच
सरायकेला : कस्तूरबा की छात्राओं को सरकार की ओर से मिले टैब की जांच के लिए गठित टीम के सदस्यों, इ डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हेमंत कुमार व नेटवर्क मैनेजर सौरभ कुमार ने सरायकेला व केजीबीवी चांडिल की छात्राओं के टैब की जांच की. जांत के क्रम में सरायकेला केजीबीवी में विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये 50 में से 47 टैबों का ही भौतिक सत्यापन हुआ. बाकी के तीन टैब चोरी हो गये हैं, जिसका वार्डेन ने सनहा दर्ज कराया है. चांडिल केजीबीवी में भी टैब की जांच की गयी. हेमंत कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये टैब काफी निम्न गुणवत्ता के हैं. साथ ही, उनकी बैटरी का बैकअप एकदम नहीं के बराबर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola