वट सािवत्री की पूजा, सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र

Updated at : 16 May 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
वट सािवत्री की पूजा, सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र

खरसावां/ सरायकेला : खरसावां, राजखरसावां, बड़ाबांबो समेत विभिन्न क्षेत्रों मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखा. सुहागिन महिलाओं ने बरगद की डाली को घर में स्थापित कर पूजा-अर्चना की. कई जगहों पर बरगद के पेड़ के नीचे भी पूजा की गयी. सुहागिन महिलाओं ने व्रत रख कर अपने पति की लंबी आयु […]

विज्ञापन

खरसावां/ सरायकेला : खरसावां, राजखरसावां, बड़ाबांबो समेत विभिन्न क्षेत्रों मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखा. सुहागिन महिलाओं ने बरगद की डाली को घर में स्थापित कर पूजा-अर्चना की.

कई जगहों पर बरगद के पेड़ के नीचे भी पूजा की गयी. सुहागिन महिलाओं ने व्रत रख कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की. इस दौरान सावित्री सत्यवान कथा का भी आयोजन किया गया. प्रसाद के रूप में फलों का चढ़ावा चढ़ा कर भक्तों में वितरण किया गया. महिलाएं सौलह श्रंगार कर वट वृक्ष के नीचे जाकर पांच, ग्यारह, इक्कीस या इक्यावन बार वृक्ष की परिक्रमा करके वट में धागा लपेट कर पति की लंबी आयु की मुरादें मांगी. ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति सहित संतान की कामना भी पूरी होती है. कहा जाता है कि इसी दिन सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी.
सरायकेला में भी महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा
सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र व सुख शांति की कामना लिए मंगलवार को वट सावित्री व्रत रख पूजा अर्चना की. सरायकेला जिला मुख्यालय समेत सीनी, महालिमोरुप, खरसावां के ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा अर्चना की. वट सावित्री पूजा को लेकर सुबह से ही नहा धोकर नये वस्त्र धारण कर तैयार थीं. शुभ मुहूर्त पर महिलाएं वट वृक्ष के नीचे पहुंच कर विधि पूर्वक पूजा अर्चना की. कई स्थानों पर वट सावित्री की पूजा के बाद ही महिलाएं हाथ से उपयोग में लाये जाने वाले नये पंखे का उपयोग करती हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola