सरायकेला : भू - अर्जन पदाधिकारी से मारपीट का आरोपी साधु चरण महतो रिहा

Updated at : 15 May 2018 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला : भू - अर्जन पदाधिकारी से मारपीट का आरोपी साधु चरण महतो रिहा

जमशेदपुर : सरायकेला – खरसावां जिला के भू -अर्जन पदाधिकारी के साथ मारपीट करने के आरोपित ईचागढ़ के भाजपा विधायक साधु चरण महतो जमानत पर रिहा हो गये. गौरतलब है कि 22 फरवरी को नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में आयोजित मुआवजा शिविर में हुई मारपीट की घटना के बाद डीएलएओ दीपू कुमार ने […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : सरायकेला – खरसावां जिला के भू -अर्जन पदाधिकारी के साथ मारपीट करने के आरोपित ईचागढ़ के भाजपा विधायक साधु चरण महतो जमानत पर रिहा हो गये.

गौरतलब है कि 22 फरवरी को नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में आयोजित मुआवजा शिविर में हुई मारपीट की घटना के बाद डीएलएओ दीपू कुमार ने विधायक साधुचरण महतो सहित अन्य 150 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट व गाली-गलौज करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद अदालत ने विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola