12 शिक्षकों का वेतन रोका गायब थे शिक्षक, संयोजिका संग कैरम खेल रहे थे बच्चे

Updated at : 12 May 2018 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
12 शिक्षकों का वेतन रोका गायब थे शिक्षक, संयोजिका संग कैरम खेल रहे थे बच्चे

अनियमितता को लेकर आठ शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण सरायकेला/आदित्यपुर : जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमनी खलखो ने शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में विद्यालयों में मिली अनियमितता पर डीएसइ ने फटकार लगाते हुए आठ शिक्षकों से शो-कॉज किया है. शिक्षकों को 24 घंटे में जवाब देने […]

विज्ञापन

अनियमितता को लेकर आठ शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

सरायकेला/आदित्यपुर : जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमनी खलखो ने शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में विद्यालयों में मिली अनियमितता पर डीएसइ ने फटकार लगाते हुए आठ शिक्षकों से शो-कॉज किया है. शिक्षकों को 24 घंटे में जवाब देने को कहा गया है. वहीं विद्यालय से गायब 12 शिक्षकों का अगले आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश डीएसइ ने दिया है. डीएसइ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रावि कॉलोनी आदित्यपुर-1 में संयोजिका के साथ बच्चे कैरम खेल रहे थे. शिक्षिका सुमन कुमारी अनुपस्थित थी, जबकि अन्य शिक्षक भी छुट्टी पर थे. उमवि सीतारामपुर में शिक्षक हरेराम झा व शुभेन्दु महतो सहित अन्य शिक्षक बरामदे में अखबार पढ़ रहे थे, वहीं धनंजय चौधरी, बुद्धेश्वर महतो व बेबी हेम्ब्रम कार्यालय में गप्प लड़ा रही थी.
विद्यालय में नियमित रूप से सफाई नहीं होती है. शिक्षक पाठ टीका नहीं लिखते हैं. मवि कुलुपटांगा में एसएमसी को पैसा देने के बावजूद विद्यालय का रंग रोगन नहीं किया गया है. विद्यालय का शौचालय सफाई के अभाव में उपयोगहीन मिला. विद्यालय के 313 में केवल 161 बच्चे उपस्थित मिले. कम उपस्थिति व अनियमितता को लेकर सभी शिक्षकों का वेतन बंद किया गया. राम विद्यालय दिंदली में 323 नामांकित बच्चों में केवल 63 बच्चे उपस्थित मिले. शिक्षिका सुमित्रा कुमारी बगैर सूचना के गायब थीं. साफ-सफाई का अभाव व अन्य अनियमितताएं भी मिली. उमवि रोड नंबर पांच की स्थिति संतोषजनक मिली.
इन शिक्षकों को किया गया शो कॉज
रश्मि कुमारी, शक्ति पाल, समापिका चक्रवर्ती, विपाशा सेन गुप्ता, मधु रानी, सुशील पांडे, पुष्पा कुमारी व वंदना ठाकुर.
इनका अगले आदेश तक वेतन बंद
उर्मिला कुमारी, नंदेश्वर सिंह, रीतारानी सिंह, पद्मावती कुमारी, विजय झा, धनंजय चौधरी, हरेराम हेम्ब्रम, शुभेन्दु महतो, बुद्धेश्वर महतो, बेबी हेम्ब्रम, सुमित्रा कुमारी व सुमन कुमारी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola