महिला व बच्चों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लें

सरायकेला : जिला समाहरणालय के पुलिस कार्यालय में गुरुवार को एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सभी थाना प्रभारियों संग क्राइम मीटिंग की. इस दौरान थानावार आपराधिक मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने अपराधियों पर सीसीए लगाने के लिए कुख्यात अपराधियों की सूची भेजने, पुलिस-पब्लिक संबंध को और बेहतर बनाने, जमानत पर छूटे अपराधियों पर […]
सरायकेला : जिला समाहरणालय के पुलिस कार्यालय में गुरुवार को एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सभी थाना प्रभारियों संग क्राइम मीटिंग की. इस दौरान थानावार आपराधिक मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने अपराधियों पर सीसीए लगाने के लिए कुख्यात अपराधियों की सूची भेजने, पुलिस-पब्लिक संबंध को और बेहतर बनाने, जमानत पर छूटे अपराधियों पर पैनी नजर रखने समेत अन्य कई निर्देश दिये. क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ अविनाश कुमार, डीएसपी दीपक कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी सुमित सौरभ लकड़ा के अलावा सभा थानों के प्रभारी उपस्थित थे. लगातार चलायें वाहन जांच अभियान:
क्राइम मीटिंग में एसपी ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी तरह की रियायत नहीं देने की बात कही. इसके अलावा सभी थान पुलिस से 24 घंटे गश्ती करने की बात कही. लंबित मामलों का करें उद्भेदन: क्राइम मीटिंग में एसपी ने पुराने व लंबित पड़े मामलों के निष्पादन में तेजी लाने की बात कही. कहा कि विभिन्न मामलों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी करें. एसपी ने हिदायत देते हुए कहा कि महिलाओं व बच्चों से जुड़े जो भी मामले आते हैं, उसे गंभीरता से लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




