कुचाई प्रखंड के 14 नव प्राथमिक विद्यालयों का पास के स्कूलों में विलय करने के प्रस्ताव को विभाग से अनुमोदन

खरसावां : कुचाई प्रखंड के 14 नव प्राथमिक विद्यालयों का पास के स्कूलों में विलय करने के प्रस्ताव को विभाग से अनुमोदन मिल गया है. अब प्रखंड के 14 नव प्राथमिक विद्यालयों को पास के स्कूलों में विलय करने का निर्देश जारी कर दिया गया है. एनपीएस ढीपासाही को यूएमएस मांगूडीह, एनपीएस डुमुरडीह को प्राथमिक […]
खरसावां : कुचाई प्रखंड के 14 नव प्राथमिक विद्यालयों का पास के स्कूलों में विलय करने के प्रस्ताव को विभाग से अनुमोदन मिल गया है. अब प्रखंड के 14 नव प्राथमिक विद्यालयों को पास के स्कूलों में विलय करने का निर्देश जारी कर दिया गया है. एनपीएस ढीपासाही को यूएमएस मांगूडीह, एनपीएस डुमुरडीह को प्राथमिक विद्यालय पोड़ाडीह, एनपीएस बुरजोडीह को यूएमएस डोरो, एनपीएस लखीनडीह को एनपीएस साधोडीह, एनपीएस पतराडीह को यूएचएस सियाडीह, एनपीएस रिचीडीह को यूएमएस छोटासेगोई, एनपीएस राखासाई को यूएमएस बारीडीह, एनपीएस उलुदा को यूएमएस गोमियाडीह,
एनपीएस कुंजाडीह को यूएमएस बालीजुरी, एनपीएस जामदा को यूएमएस तोडांगडीह, एनपीएस रुरुंगलोहर को यूएमएस बांगुरडीह, एनपीएस गोंडकिदा को यूएमएस जंबरो, एनपीएस नवाडीह (पी) को यूएमएस पोंडाकाटा तथा एनपीएस कोपलांग को यूएमएस चरवाह सुरसी में विलय करने का निर्देश जारी किया गया है. कुचाई के बीइइओ राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि विलय की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. नामांकित छात्रों की संख्या कम होने व एक किमी की परिधि में एक से अधिक स्कूल होने से 14 स्कूलों का पास के स्कूलों में विलय किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




