बेहतर उपज के लिए वैज्ञानिक तरीके से करें खेती : बीडीअो
Updated at : 03 May 2018 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

खरसावां : कुचाई के आम बगान मैदान में बुधवार को किसान कल्याण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके बीडीओ गौतम कुमार ने कहा कि सीमित संसाधन में बेहतर उपज के लिए वैज्ञानिक तकनीक से खेती करें. इससे कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं. बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दुलाल स्वांसी ने कहा कि […]
विज्ञापन
खरसावां : कुचाई के आम बगान मैदान में बुधवार को किसान कल्याण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके बीडीओ गौतम कुमार ने कहा कि सीमित संसाधन में बेहतर उपज के लिए वैज्ञानिक तकनीक से खेती करें. इससे कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.
बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दुलाल स्वांसी ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिले, यह सुनिश्चित करना है. स्प्रींकलर के जरीये सिंचाई कर पानी का सदुपयोग करें.
सांसद प्रतिनिधि लखीराम मुंडा ने कहा कि किसान योजनाअों का लाभ उठायें. उन्होंने जल संरक्षण पर भी बल दिया. बीएओ दीपक रंजन महतो ने बताया कि 50 फीसदी अनुदान पर कृषि उपकरण दिया जा रहा है. लाह व तसर के खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मिट्टी की जांच भी शुरू हो गयी है. मौके पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




