चुनाव को लेकर शहर में बढ़ी पुलिसिया चौकसी

सरायकेला : नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरायकेला जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में व पड़ोसी जिले के सीमावर्त्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंहा के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था टाइट करते हुए पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गयी है. इधर, जिला मुख्यालय […]
सरायकेला : नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरायकेला जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में व पड़ोसी जिले के सीमावर्त्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंहा के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था टाइट करते हुए पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गयी है. इधर, जिला मुख्यालय व मुख्य सड़कों पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस कटिबद्व है. इसके लिए पुलिस द्वारा टॉल फ्री नंबर भी जारी किया गया है. गुरुवार से ही जिला मुख्यालय में पुलिस की चौकसी बढ़ गयी है. नगर पंचायत के सभी वार्डों में पुलिस बलों की तैनाती का कार्य शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




