लंच में ट्राई करें बेसन से बनी ये रेसिपी आइडियाज 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 25 Mar 2026 9:37 AM

विज्ञापन

बेसन से बनी रेसिपी (AI Image)

Besan Recipe Ideas: अगर आप लंच में कुछ अलग बनाने का सोच रहे हैं तो बेसन से बनी रेसिपी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं. बेसन से बने लंच आइटम्स आसानी से तैयार हो जाते हैं और खाने में भी टेस्टी लगते हैं.

विज्ञापन

Besan Recipe Ideas: बेसन का इस्तेमाल करके आपने शाम में चाय के साथ कई स्नैक्स बनाए होंगे. बेसन से आप लंच में भी टेस्टी डिशेज बना सकते हैं. इस आर्टिकल में आप बेसन से बनने वाली 4 ऐसी ही रेसिपी आइडियाज के बारे में जान पाएंगे जिन्हें आप लंच में ट्राई कर सकते हैं. 

बेसन की कढ़ी बनाएं

आप बेसन की कढ़ी बना सकते हैं. इसके लिए दही और बेसन को मिलाकर पतला घोल तैयार करें और उसमें हल्दी, नमक डालें. कड़ाही में तेल गरम करके राई, जीरा, करी पत्ते और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं. अब इसमें बेसन-दही का मिश्रण डालकर धीमी आंच पर पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें जिससे गुठलियां न बनें. उबाल आने के बाद 15-20 मिनट पकाएं और ऊपर से हरा धनिया डालकर चावल के साथ सर्व करें. आप चाहें तो इसमें पकौड़े भी डाल सकते हैं. 

बेसन पराठा बनाएं

लंच में बेसन पराठा बनाना भी अच्छा ऑप्शन है. इसके लिए बेसन में आप गेहूं का आटा, तेल, नमक, अजवाइन और मसाला मिलाकर आटा गूंथ लें. लोई बनाकर बेलें और तवे पर सेंक लें. दोनों तरफ घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक पका लें. पराठा को दही या अचार के साथ सर्व करें. 

बेसन शिमला मिर्च बनाएं

आप बेसन शिमला मिर्च बना सकते हैं. बेसन शिमला मिर्च बनाने के लिए बेसन को भूनें. इसके बाद आप एक पैन में तेल गरम करें. इसमें आप जीरा और हरी मिर्च डालें. नमक, हल्दी, धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. फिर बेसन को डाल दें. पानी डालकर सब्जी को तैयार कर लें. इसे आप रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं. 

बेसन गट्टे की सब्जी बनाएं

आप बेसन गट्टे की सब्जी की सब्जी बना सकते हैं. बेसन में नमक, हल्दी, लाल मिर्च और थोड़ा तेल मिलाकर सख्त गूंथ लें. इससे रोल बनाकर उबाल लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. कड़ाही में दही और मसालों का ग्रेवी तैयार करें. इसमें गट्टे डालकर कुछ देर पकाएं. ऊपर से हरा धनिया डाल दें. इसे आप चावल के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Chana Dal Barfi: स्पेशल ओकेजन पर ट्राई करें चना दाल बर्फी, आसान विधि से बनाएं

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola