सरायकेला : राजकीय छऊ महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज, महिषासुर मर्दिनी नृत्य ने मोहा मन

Updated at : 12 Apr 2018 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला : राजकीय छऊ महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज, महिषासुर मर्दिनी नृत्य ने मोहा मन

छऊ हमारी सांस्कृतिक धरोहर है. इसे बचाये रखना हम सभी का कर्तव्य है. छऊ के विकास के लिए वार्षिक कार्य योजना बनायी जायेगी, ताकि छऊ का संरक्षण व विकास हो सके. उक्त बातें पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद एवं राजस्व भूमि सुधार मंत्री अमर बाउरी ने कही. बुधवार को वे सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में […]

विज्ञापन
छऊ हमारी सांस्कृतिक धरोहर है. इसे बचाये रखना हम सभी का कर्तव्य है. छऊ के विकास के लिए वार्षिक कार्य योजना बनायी जायेगी, ताकि छऊ का संरक्षण व विकास हो सके.
उक्त बातें पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद एवं राजस्व भूमि सुधार मंत्री अमर बाउरी ने कही. बुधवार को वे सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय छऊ महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. महोत्सव के पहले दिन राजकीय छऊ कला केंद्र के कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी.
इसके बाद कलाकारों ने सरायकेला शैली के छऊ महिषासुर मर्दिनी नृत्य प्रस्तुत किया. इस मौके पर छऊ के कलाकारों पद्मश्री मंगलाचरण पति व पद्मश्री गोपाल प्रसाद दुबे को मंत्री अमर बाउरी द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola