रेंगुडीह में शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू

Updated at : 20 Mar 2018 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
रेंगुडीह में शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू

हवन व पूर्णाहुति के साथ मंगलवार को होगा प्रतिष्ठा समारोह का समापन सरायकेला : प्रखंड के रेंगुडीह गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया. अनुष्ठान की शुरुआत चार किमी दूर स्थित माता ठाकुरानी की दरह से 151 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर की. बाजे-गाजे के साथ […]

विज्ञापन

हवन व पूर्णाहुति के साथ मंगलवार को होगा प्रतिष्ठा समारोह का समापन

सरायकेला : प्रखंड के रेंगुडीह गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया. अनुष्ठान की शुरुआत चार किमी दूर स्थित माता ठाकुरानी की दरह से 151 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर की. बाजे-गाजे के साथ निकली इस कलश यात्रा में महिलाएं व कुमारी कन्याएं पीला वस्त्र धारण किये हुए थीं. जगन्नाथपुर गांव का परिभ्रमण कर कलश यात्रा शिव मंदिर पहुंची, जहां विधिवत कलश स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरुआत हुई. मंगलवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन होगा. इससे पूर्व रविवार को मंदिर में अधिवास अनुष्ठान कार्यक्रम हुआ.
आयोजन को सफल बनाने में पंडित रामनाथ होता, सर्वेश्वर महतो, ह्दयानंद महतो, वशिष्ठ तांती, सहदेव महतो, हेमसागर प्रधान, पंचु महतो, राजमोहन तांती, अर्जुन महतो, अशोक महतो, दीपक महतो, सुधीर महतो, संतोष महतो, मनोज महतो व संजय महतो समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola