नियमों के तहत अपना व्यापार करें व्यापारी : चेंबर अध्यक्ष

Updated at : 25 Jan 2018 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
नियमों के तहत अपना व्यापार करें व्यापारी : चेंबर अध्यक्ष

सरायकेला-खरसावां जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक बुधवार को चेंबर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के आवास पर हुई. मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड फेडरेशन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने सभी व्यापारियों से नियम-कानून का पालन करते हुए व्यापार करने की […]

विज्ञापन

सरायकेला-खरसावां जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक बुधवार को चेंबर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के आवास पर हुई. मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड फेडरेशन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने सभी व्यापारियों से नियम-कानून का पालन करते हुए व्यापार करने की वकालत की. इस दौरान व्यापारियों ने वर्तमान में जीएसटी समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा करते हुए एक-दूसरे से जानकारी प्राप्त की. स्वागत भाषण महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने दिया. बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, संजय डालमिया, जनक राज गोयल, रतन चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, संदीप सेक्सेरिया, अरुण सेक्सेरिया, सुनील सेक्सरिया, विकास चौधरी, रितेश चौधरी, सुमित चौधरी, टॉनी डालमिया, अमित अग्रवाल, अशोक चौधरी, अनमोल चौधरी, मोहन सेक्सरिया, संजय सेक्सरिया, संजय चौधरी, शंभु रामूका मुख्य रूप से उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola