विकास के लिए बन रहा मास्टर प्लान

Updated at : 04 Nov 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
विकास के लिए बन रहा मास्टर प्लान

सरायकेला. बिरसा मुंडा स्टेडियम में लगा विकास मेला, मंत्री सीपी सिंह बोले राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत आयोजित विकास मेला से लाभान्वित हुए जिले के लोग सरायकेला : झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में विकास मेला आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि, जिले के प्रभारी सह नगर विकास, आवास […]

विज्ञापन

सरायकेला. बिरसा मुंडा स्टेडियम में लगा विकास मेला, मंत्री सीपी सिंह बोले

राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत आयोजित विकास मेला से लाभान्वित हुए जिले के लोग
सरायकेला : झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में विकास मेला आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि, जिले के प्रभारी सह नगर विकास, आवास सह परिवहन विभाग के मंत्री सीपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर विकास मेले का उद्घाटन किया. मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के शहर व गांवों के विकास के लिए वर्ष 2050 का लक्ष्य लेकर मास्टर प्लान तैयार कर रही है. सरकार का लक्ष्य नगर के साथ लोगों का समुचित विकास है. श्री सिंह ने कहा कि सूबे के सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है. विकास कोई चमत्कार नहीं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है जो चलती रहेगी.
सरकार की विकास योजनाओं में रचनात्मक सहयोग करने की बजाय विपक्ष मजाक उड़ा रहा है. पूर्व की सरकारों में विकास के प्रति संवेदना का अभाव था जिसके कारण पूर्व की सरकार जमीन से लेकर आकाश तक घोटालोें में लिप्त थी. अब जनता सरकार से अपेक्षा करने लगी है, इसका मतलब राज्य में विकास की किरण पहुंच चुकी है.
लोग शिक्षित व जागरूक बनें : मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक विकास की किरण पहुंचाना चाहती है, लेकिन विकास योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को शिक्षित व जागरूक होना होगा. सरकार गरीबों, किसानों व मजदूरों के हित में काम करते हुए विधवा पेंशन, जन धन, पीएम उज्ज्वला योजना, आवास योजना, जलापूर्त्ति योजना जैसी कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है. विकास मेले में स्वागत भाषण डीसी छवि रंजन ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एडीसी कुंजबिहारी पांडेय ने किया. मौके पर आयुक्त ब्रजमोहन कुमार, एसपी चंदन सिन्हा, डीडीसी आंकाक्षा रंजन, विधायक साधुचरण महतो, आइटीडीए निदेशक अरुण वाल्टर सांगा, डीएसओ अनूप किशोर शरण, डीआरडीए निदेशक अनीता सहाय, डीएसडब्ल्यू सुरुचि प्रसाद, डीपीओ सुरेश राय, डीटीओ दिनेश रंजन, मत्स्य पदाधिकारी अरूप चौधरी, एसडीओ संदीप दुबे के अलावा पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, जिला परिषद् उपाध्यक्ष अशोक साव, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, बीस सूत्री उपाध्यक्ष रामनाथ महतो, भाजपा मंत्री गणेश महाली, सांसद प्रतिनिधि हरेकृष्णा प्रधान, प्रदीप सिंहदेव, बलराम महतो समेत कई अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola