ePaper

भाजपा महासचिव राम माधव पहुंचे खरसावां, संगठन की मजबूती पर बन रही है रणनीति

Updated at : 18 Jun 2017 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा महासचिव राम माधव पहुंचे खरसावां, संगठन की मजबूती पर बन रही है रणनीति

खरसावां : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव रविवार को एक दिवसीय दौरे पर सरायकेला खरसावां पहुंचे. श्री माधव खरसावां विस क्षेत्र के दुगनी विजय तारण आश्रम (रामबाबा आश्रम) में भाजपा की सरायकेला खरसावां जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग ले रहे है. बैठक में प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, गणेश […]

विज्ञापन

खरसावां : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव रविवार को एक दिवसीय दौरे पर सरायकेला खरसावां पहुंचे. श्री माधव खरसावां विस क्षेत्र के दुगनी विजय तारण आश्रम (रामबाबा आश्रम) में भाजपा की सरायकेला खरसावां जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग ले रहे है. बैठक में प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, गणेश माहली, शकुंतला माहली आदि उपस्थित है. बैठक में बूथ समिति के गठन, नियमित बैठक करने पर चर्चा हो रही है. भाजपा के इस हैवी वेटेड नेता का पहली बार जिला में दौरा पर आये है. संगठन की मजबूती पर विचारविमर्श हो रही है. पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय होगी. बैठक सुबहसाढे दस बजे से शुरू हुई..

जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, जिला महामंत्री गणेश माहली समेत पार्टी नेताओं ने बुधवार को विजय आश्रम का दौरा कर आयोजनकी रुप रेखा तय की. बैठक में भाजपा के जिला स्तर के पदाधिकारी, मंच-मोरचा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक तथा जिला केप्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भाग ले रहे है.

इस अवसर पर राममाधव ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिये गांवों का गौर करे, पंडित दीन दयाल विस्तार योजना के कार्यकर्ताओं को दूसरे प्रान्तों में 15 दिनों का प्रवास करना है. साल में बूथ स्तर कम से कम 6 कार्यक्रम आयोजित करे. हर वर्ग के लोगों को संगठन में जोड़ना है. संगठन में 20 विंग है. कार्यकर्ताओं को कार्य दे कर सक्रीय करना है.
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिये गांवों का गौर करे, पंडित दीन दयाल विस्तार योजना के कार्यकर्ताओं को दूसरे प्रान्तों में 15 दिनों का प्रवास करना है. साल में बूथ स्तर कम से कम 6 कार्यक्रम आयोजित करे. हर वर्ग के लोगों को संगठन में जोड़ना है. संगठन में 20 विंग है. कार्यकर्ताओं को कार्य दे कर सक्रिय करना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola