Seraikela Kharsawan News : संजय गांव में 60 करोड़ से बनी क्रिटिकल केयर यूनिट

Updated at : 04 Apr 2026 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : संजय गांव में 60 करोड़ से बनी क्रिटिकल केयर यूनिट

सरायकेला : 400 से अधिक आधुनिक उपकरणों से लैस होगा अस्पताल

विज्ञापन

सरायकेला. जिला मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर दूर सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर स्थित संजय गांव के समीप निर्मित अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट अस्पताल के जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है. करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं और उन्नत तकनीकी उपकरणों से लैस किया गया है. अस्पताल में सभी प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इससे आसपास गांव के लोगों को काफी लाभ होगा. इसके लिए सरकार द्वारा 400 से अधिक अत्याधुनिक उपकरणों की आपूर्ति की गयी है, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा मिल सकेगी. शनिवार को सरायकेला सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नुकुल प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में एक टीम ने अस्पताल में उपलब्ध कराए गए उपकरणों और सामग्रियों की गहन जांच की. इस दौरान उपकरणों की गुणवत्ता, उनकी कार्यक्षमता और आपूर्ति की गयी सामग्री की स्थिति का निरीक्षण किया गया. उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी ने बताया कि संजय गांव स्थित इस अस्पताल में विभाग द्वारा 400 से अधिक प्रकार की तकनीकी सामग्री और मशीनें उपलब्ध करायी गयी हैं. जांच टीम ने सूची के अनुसार सभी मशीनों और सामग्रियों का मिलान करते हुए उनकी संख्या, स्थिति और कार्यक्षमता की जांच की. उन्होंने बताया कि सभी उपकरणों की जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जो जल्द ही संबंधित विभाग को सौंप दी जाएगी. पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही उपकरणों की गुणवत्ता और उपयोगिता के बारे में अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा. जांच टीम में डॉ. खालिद मोहसिन, डॉ. आयुष बांका, डॉ. अनिर्वाण महतो, डॉ. खेलाराम हेंब्रम, डॉ. कल्पक मंडल, डॉ. प्रीति माझी एवं अस्पताल प्रबंधक संजीत राय शामिल थे.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola