22 दिन बाद बड़ाबांबो में बिजली बहाल

खरसावां/बडाबांबो : खरसावां प्रखंड के बडाबांबो क्षेत्र के 32 गांवों में 22 दिनों के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हुई. मंगलवार को जोरडीहा व तेलायडीह पंचायत के विभिन्न गांवों में बिजली बहाल की गयी. विगत 15 मई को तेज आंधी से बिजली के 24 पोल व तार गिर गये थे, जिससे बिजली की आपूर्ति ठप हो […]
खरसावां/बडाबांबो : खरसावां प्रखंड के बडाबांबो क्षेत्र के 32 गांवों में 22 दिनों के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हुई. मंगलवार को जोरडीहा व तेलायडीह पंचायत के विभिन्न गांवों में बिजली बहाल की गयी. विगत 15 मई को तेज आंधी से बिजली के 24 पोल व तार गिर गये थे, जिससे बिजली की आपूर्ति ठप हो गयी थी..
खरसावां के डंगलटांड, उधडिया, गोपालपुर, पोटोबेडा, राजाबासा, गितिलोता, जामडीह, जोरडीहा, फुचुडुंगरी, बालियाटांड, छोटाबांबो, बडाबांबो, सोनापोस, रुगडी, सुपायसाई, तेलांगजुडी, कोतुआलसाई, सरगीडीह, पिताकलांग, महादेवबुटा, छोटासरगीडीह, लोसोदिकी, कुडमा, बडाकुडमा, गोलटांड, सिंगाडीह, जेनासाही, तेलायडीह, बोरहासाई, हेसाडीह, कोतुआलसाई, मारुसाई गांव में बिजली आपूर्ति शुरू हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




