भाजपा ने डीसी को ज्ञापन सौंप कहा- सर! अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान हैं
Updated at : 07 Jun 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला नगर क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर भाजपा नगर समिति ने उपायुक्त रमेश घोलप को ज्ञापन सौंपा. नगर अध्यक्ष सोहन सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीसी को ज्ञापन सौंप कहा कि नगर क्षेत्र में पिछले कई माह से अनियमित विद्युत आपूर्ति हो रही है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों […]
विज्ञापन
सरायकेला : सरायकेला नगर क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर भाजपा नगर समिति ने उपायुक्त रमेश घोलप को ज्ञापन सौंपा. नगर अध्यक्ष सोहन सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीसी को ज्ञापन सौंप कहा कि नगर क्षेत्र में पिछले कई माह से अनियमित विद्युत आपूर्ति हो रही है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बिजली नहीं रहने से विद्यार्थियों को पठन-पाठन में काफी दिक्कत हो रही है. सूचना देने पर विभाग के पदाधिकारी व कर्मी मौन साधे हुए रहते हैं. मौके पर विश्वजीत कर,राजा ज्योतिषी,बबन सिंह समेत कई अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




