कब से शहर की साफ-सफाई बंद है

Updated at : 07 Jun 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
कब से शहर की साफ-सफाई बंद है

धूप में सफाई का जायजा लेने निकले डीसी, िसटी मैनेजर से पूछा शहर में कचरे का अंबार देख सिटी मैनेजर व जेइ पर भड़के तीन दिन में सफाई करने का दिया निर्देश, नहीं होने पर संबंधित विभाग पर कार्रवाई तय सरायकेला : उपायुक्त रमेश घोलप ने मंगलवार को सरायकेला नगर के पोस्ट ऑफिस चौक से […]

विज्ञापन

धूप में सफाई का जायजा लेने निकले डीसी, िसटी मैनेजर से पूछा

शहर में कचरे का अंबार देख सिटी मैनेजर व जेइ पर भड़के
तीन दिन में सफाई करने का दिया निर्देश, नहीं होने पर संबंधित विभाग पर कार्रवाई तय
सरायकेला : उपायुक्त रमेश घोलप ने मंगलवार को सरायकेला नगर के पोस्ट ऑफिस चौक से दुर्गा मंदिर चौक तक कड़ी धूप में पैदल चलकर साफ-सफाई का जायजा लिया. जगह-जगह जमे कचरे के अंबार व गंदगी से भरी नालियां देख नगर के सिटी मैनेजर व जेइ पर जमकर बरसे. डीसी ने सिटी मैनेजर से पूछा कि आखिर कब से नगर की साफ-सफाई बंद है. इस पर सिटी मैनेजर राजेंद्र ने चुप्पी साध ली. पोस्ट ऑफिस के समीप एक छोर पर नाली नहीं रहने से दूसरे छोर की नाली का कचरा सड़क पर आ रहा था,
इसे देख उपायुक्त ने नगर के जेइ की जमकर क्लास ली. जेइ को तत्काल नाली का एस्सिटमेट बनाकर निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया. एसडीओ से कहा कि हर हाल में पूरे नगर की सफाई तीन दिनों में हो जानी चाहिए. ससमय सफाई नहीं होती है तो संबंधित विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी पर काईवाई होगी. डीसी ने कहा कि साफ-सफाई को लेकर तीन दिन पश्चात पुन: नगर का परिभ्रमण करने की बात कही.
चालक व सफाई कर्मियों को 24 घंटे में निलंबित करने का निर्देश
निरीक्षण में कचरे के ढेर के समीप घंटों से साफ-सफाई का काम कर रहे खाली ट्रैक्टर को देख डीसी बिफर गये. डीसी ने नगर के सिटी मैनेजर को 24 घंटे के अंदर ट्रैक्टर चालक व सफाई में लगे कर्मियों को निलंबित करते हुए उसका रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. डीसी ने 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट नहीं पहुंचने पर संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की बात कही. इस अवसर पर एसडीओ संदीप दुबे समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola