बंजर भूमि पर सड़क बना कर राशि का हो रहा है दुरुपयोग

Updated at : 06 Jun 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
बंजर भूमि पर सड़क बना कर राशि का हो रहा है दुरुपयोग

जिला संयोजक ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, कहा मुंडाटांड पंचायत पंसस पर अनावश्यक योजनाओं का चयन करने का आरोप सरायकेला : सरायकेला प्रखंड के मुंडाटांड पंचायत अंतर्गत जाहिरकुंडी टोला में बंजर खास भूमि पर मुखिया निधि से पीसीसी सड़क का निर्माण कर सरकारी राशि के दुरुपयोग करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध […]

विज्ञापन

जिला संयोजक ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, कहा

मुंडाटांड पंचायत
पंसस पर अनावश्यक योजनाओं का चयन करने का आरोप
सरायकेला : सरायकेला प्रखंड के मुंडाटांड पंचायत अंतर्गत जाहिरकुंडी टोला में बंजर खास भूमि पर मुखिया निधि से पीसीसी सड़क का निर्माण कर सरकारी राशि के दुरुपयोग करने का मामला प्रकाश में आया है.
इस संबंध में महापंचायत के जिला संयोजक भागवत प्रसाद माझी ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर उक्त सड़क योजना को रद्द करने की मांग की है.श्री माझी ने कहा कि पंचायत समिति सदस्य की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर उक्त सड़क के निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया,परंतु उक्त सड़क के निर्माण से चंद माफियाओं को ही लाभ पहुंचेगा.
यहां पर पूर्व से सड़क नहीं होने और आवाजाही नहीं होने से सड़क से जनहित का कोई वास्ता नहीं है.उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे स्थित घरवाले सुकराय माझी व लखीनारायण महाली भी इस सड़क निर्माण का विरोध कर रहे हैं. श्री माझी ने कहा कि पंचायत समिति सदस्या को बैठक की अध्यक्षता करने का अधिकार नहीं है, जबकि मनमानी ढंग से बैठक का संचालन कर पंसस अनावश्यक योजनाओं का चयन कर रही है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola