राज्यस्तरीय कुश्ती फ्री स्टाइल में जिला टीम बनी उपविजेता, तीन स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य पदक पर जमाया कब्जा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Nov 2024 10:57 PM
पलामू के पिपरा में 25वीं सीनियर झारखंड पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित
साहिबगंज. पलामू के पिपरा में 26 से 29 नवंबर तक आयोजित 25वीं सीनियर झारखंड पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के पुरुष फ्री स्टाइल वर्ग में साहिबगंज जिला टीम बनी उपविजेता, जहां जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते. इसमें सिदो कान्हू स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. पदक विजेता खिलाड़ी पुरुष फ्रीस्टाइल 45 किलो वर्ग में करण कुमार स्वर्ण, 79 किलो वर्ग में मनीष यादव को स्वर्ण, 97 किलो वर्ग में सुशांत सौरभ को स्वर्ण पदक, 70 किलो वर्ग राजीव यादव, रजत पदक 51 किलो वर्ग अंकुश यादव कांस्य पदक, ग्रीको रोमन 72 किलो वर्ग में अंगद यादव को रजत पदक, 63 किलो वर्ग सोनू यादव को कांस्य पदक, विजेता टीम के खिलाड़ियों को डीसी हेमंत सती, जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा, जिला कुश्ती संघ की नमिता कुमारी, रमेश कुमार, गौरव झा, निमाई चौधरी ने खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर साहिबगंज के कोच प्रकाश सिंह बादल, राजेश यादव, माधव चंद्र घोष समेत विजेता खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










