कंप्यूटर, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग का दिया गया प्रशिक्षण

बरहेट के प्रखंड परिसर सभागार में कौशल विकास को लेकर कार्यशाला का किया गया आयोजन
बरहेट. प्रखंड परिसर सभागार में शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना अंतर्गत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, जेएसएलपीएस के डीपीएम मार्टिन तारिक, मुखिया सेलिना हांसदा , उप प्रमुख रूपक साह सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके पूर्व अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. कार्यशाला में कौशल व रोजगार के उद्देश्य की जानकारी दी. जानकारी देते हुए बताया कि अग्रणी संस्थान विजन इंडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा युवक-युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के बाद प्लेसमेंट कराया जाता है. युवक युवतियों को कंप्यूटर, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, सिलाई मशीन, प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके लिए 8वीं कक्षा उत्तीर्ण के साथ 18 से 35 वर्ष के योग्य युवक-युवतियों का चयन किया जाएगा. प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि एक उद्यमी व हुनरमंद बनाने के लिए योजना है. इस योजना से युवक युवतियों को लाभान्वित किया जाएगा. मौके पर जिला प्रबंधक जॉब एंड स्किल राजेंद्र कुमार, जिला एफ आई एच एन मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु कुमार पांडे, रविंद्र कुमार, प्रिया देवी , पुष्पा देवी, संतोष कुमार मुर्मू, विनोद गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




