राजमहल में जमाई षष्ठी पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

राजमहल में जमाई षष्ठी पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल- शहर सहित प्रखंड क्षेत्र में रविवार को बंगाली समाज के महिलाओं के द्वारा जमाई षष्ठी मनाया गया. ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष की छठी तिथि पर बच्चों एवं जमाई (दामाद) की दीर्घायु के लिए जमाई षष्ठी का व्रत किया जाता है. शहर के हाटपाड़ा, बर्मन कॉलोनी, नयाबाजार, महाजन टोली, नीलकोठी, कासिम बाजार, नयाबाजार, बंगाली पाड़ा, मधुसूदन कॉलोनी, मटियाल आदि प्रखंड क्षेत्र के लखीपुर ,जामनगर, फुलवरिया , काजी गांव,मंडई आदि गांवों में विभिन्न मंदिरों के समीप बरगद वृक्ष के नीचे पुरोहित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि विधान से षष्ठी देवी का पूजा अर्चना कर सुहागिन महिलाओं ने अपने बच्चों एवं जमाई के दीर्घायु होने की कामना को लेकर पूजा अर्चना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुमन सौरभ

लेखक के बारे में

By सुमन सौरभ

सुमन सौरभ पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रभात खबर में सीनियर उपसंपादक और वर्तमान में रुरल डेस्क इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। प्रिंट पत्रकारिता का 15 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत झारखंड के देवघर से रांची एक्सप्रेस में रिपोर्टिंग के साथ की, जहां जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरें लिखी. इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान में रिपोर्टर के रूप में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी रिपोर्टिंग की। वर्ष 2013 में प्रभात खबर से जुड़कर रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डेस्क पर सीनियर उपसंपादक के रूप में कंटेंट क्रिएशन, न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिया और संपादन के क्षेत्र में अपनी विश्लेषणात्मक दृष्टि और संपादकीय कौशल का प्रभाव छोड़ा। पाठकों की रुचि और बदलते मीडिया परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना प्रमुख विशेषता रही है। डेस्क पर लंबे समय तक कार्य करते हुए अनेक महत्वपूर्ण समाचारों का लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण किया तथा निष्पक्ष, सटीक और प्रभावी पत्रकारिता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाई। आधुनिक पत्रकारिता की गहरी समझ के साथ ही डिजिटल और तकनीकी पक्षों में भी दक्ष हैं।
विशेषज्ञता: राजनीति, खेल, अपराध (क्राइम), करंट अफेयर्स और रिपोर्टिंग। तथ्यों पर आधारित, संतुलित और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola