वॉटर वारियर्स अमन व आंचल बने गणतंत्र दिवस परेड के विशेष अतिथि

Updated at : 28 Jan 2025 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
वॉटर वारियर्स अमन व आंचल बने गणतंत्र दिवस परेड के विशेष अतिथि

वॉटर वारियर्स अमन व आंचल बने गणतंत्र दिवस परेड के विशेष अतिथि

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंज काॅलेज रोड चैती दुर्गा निवासी अशोक कुमार साह और शोभा देवी के पुत्र अमन कुमार होली और पुत्री आंचल कुमारी ने नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2025 में साहिबगंज जिले और राज्य का गौरव बढ़ाया. जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “वाटर वॉरियर्स ” के रूप में गंगा प्रहरी अमन और आंचल को गंगा स्वच्छता और जलीय जीव संरक्षण में उनके योगदान के लिए विशेष अतिथि के रूप में नामित किया गया. आंचल कुमारी भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून से बर्ड गाइड के रूप में प्रशिक्षित हैं और गंगा स्वच्छता व जैव विविधता संरक्षण में सक्रिय हैं. उन्होंने साहिबगंज महाविद्यालय से भौतिकी में परास्नातक किया है. अमन कुमार होली काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी से हिंदी साहित्य में पारास्नातक के छात्र हैं और बर्ड गाइड व गंगा प्रहरी के रूप में प्रशिक्षित हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें नई दिल्ली में विशेष सम्मान प्रदान किया. अमन ने बताया कि गंगा स्वच्छता, घाटों की सफाई और स्थानीय समुदायों की आजीविका में योगदान के लिए उन्हें प्रमाणपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. आंचल ने गणतंत्र दिवस समारोह को राष्ट्रीय गर्व और एकता का प्रतीक बताया. दोनों ने भारतीय वन्य जीव संस्थान की प्रोजेक्ट हेड एकता शर्मा, गंगा प्रहरी ट्रेनर मुकेश देवरारि, क्लस्टर लीडर व गंगा प्रहरी राजेश कुमार सिन्हा तथा जिला परियोजना पदाधिकारी अमित मिश्रा को भी धन्यवाद दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola