कटघर शिव मंदिर से हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन
कटघर शिव मंदिर से हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक

बम-बम भोले का जयकारा लगाते भक्ति भाव में मगन होकर नृत्य करते क्षेत्र का भ्रमण किया

विज्ञापन

राजमहल/मंगलहाट

राजमहल प्रखंड के महासिंगपुर पंचायत अंतर्गत कटघर शिव मंदिर से शुक्रवार को हजारों भक्तों का जत्था निकला. इस दौरान महिलाएं, कन्याएं व युवाओं ने भव्य भगवा वस्त्र धारण कर गाजे-बाजे के साथ बम-बम भोले का जयकारा लगाते भक्ति भाव में मगन होकर नृत्य करते क्षेत्र का भ्रमण किया. मंगलहाट उत्तर वाहिनी गंगा में गंगा स्नान कर व गंगाजल लेकर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. कन्याएं गंगाजल लेकर मंदिर परिसर पहुंचीं जहां मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया. कमेटी के द्वारा श्रद्धालुओं में शरबत व प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर कमेटी के सदस्य, जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola