ट्रैक पर पानी जमा न हो, अनुपयोगी भवनों को हटायें
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

अनुमोदन मिलने के बाद ही विभिन्न ट्रेनों का हो सकेगा ठहराव
विज्ञापन
तालझारी
मालदा रेल मंडल के एडीआरएम अमरेंद्र कुमार मोर्य ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ तालझारी रेलवे साइडिंग और स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने दूधकोल स्थित रेलवे साइडिंग का अवलोकन किया और रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिया कि ट्रैक पर पानी जमा न हो, इसके लिए उचित व्यवस्था की जाये. साथ ही, उन्होंने साइडिंग पर बिजली की व्यवस्था की जानकारी भी ली. रेलवे साइडिंग का निरीक्षण करने के बाद एडीआरएम ने तालझारी स्टेशन का भी दौरा किया. इस दौरान उन्होंने जर्जर पड़े क्वार्टर भवन और अनुपयोगी भवन की स्थिति देखी और उसे हटाने के निर्देश दिये. स्टेशन के समीप गंग हट भवन की गंदगी और टिकट काउंटर पर पुराने रेल समय चार्ट को देखकर उन्होंने नाराजगी जतायी. एडीआरएम ने कहा कि तालझारी में रेल साइडिंग है, जहां स्टोन लोड होता है, उसका निरीक्षण किया गया और कुछ कमियां पाई गई हैं, जिन्हें जल्द ही ठीक किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि तालझारी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव को लेकर स्थानीय लोगों की मांग है. मालदा किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस और साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस की ठहराव सुविधा वर्तमान में डिविजन मुख्यालय में विचाराधीन है. अनुमोदन मिलने के बाद ही ठहराव प्रदान किया जाएगा. इस अवसर पर आरपीएफ इंस्पेक्टर गुलाम सरवर, स्टेशन प्रबंधक और अन्य रेलवे विभाग के अधिकारी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










