बरहरवा में एक अगस्त से लगेगा दो दिवसीय विशेष लाइसेंस कैंप

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

बरहरवा में एक अगस्त से लगेगा दो दिवसीय विशेष लाइसेंस कैंप

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा. पाकुड़ विधायक निसात आलम के प्रयास से जिला परिवहन विभाग साहिबगंज 1 और 2 अगस्त को बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दो दिवसीय विशेष लाइसेंस कैंप का आयोजन करेगा. इस दौरान थ्री व्हीलर ऑटो और ई-रिक्शा (टोटो) चालक ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे और वाहनों के रजिस्ट्रेशन संबंधी कागजात संशोधित करा सकेंगे. डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि 20 जुलाई से जिले में सघन वाहन जांच अभियान चल रहा है. उन्होंने वाहन चालकों से पंजीकरण कराने और लाइसेंस बनवाने की अपील की है, अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जाएगी और बिना कागजात पाए जाने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola