फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर ठगने के दो आरोपी होटल से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर ठगने के दो आरोपी होटल से गिरफ्तार

फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर ठगने के दो आरोपी होटल से गिरफ्तार

विज्ञापन

कार्रवाई. दो महीने के भीतर 6.50 लाख की ठगी की, कटिहार के हैं आरोपी प्रतिनिधि, साहिबगंज. नगर थाना पुलिस ने कटिहार जिला के दो साइबर अपराधियों को साहिबगंज के एक होटल से गिरफ्तार किया है. उनके पास से मोबाइल फोन, कुछ कागजात और बैंक से संबंधित कुछ दस्तावेज भी पुलिस ने बरामद किए हैं. मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि एसपी अमित कुमार सिंह को सूचना प्राप्त हुई थी कि लोन दिलाने के नाम पर कुछ लोग साइबर ठगी कर रहे हैं. साइबर अपराधी साहिबगंज के एक होटल में छिपे हुए थे. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में होटल में छापेमारी की गई. वहां से मोहम्मद बिलाल अख्तर (39), निवासी घूमनगर थाना, आजमगढ़ जिला, कटिहार तथा सैयद फारूक अब्दुल्ला उर्फ फारूक आलम (48), निवासी सुंदरगाछी मीनापुर थाना, बलिया बेलोन जिला, कटिहार को गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि दोनों ने “सोनी फाइनेंस ” नाम की एक फर्जी कंपनी बनाई थी, जिसका विज्ञापन सोशल मीडिया पर भी डाला गया था. इसी के माध्यम से वे लोगों को ठगते थे. उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों में करीब साढ़े छह लाख रुपये की ठगी इन लोगों द्वारा की गई है, जिसका खुलासा पूछताछ में हुआ है. मामले में थाना कांड संख्या 115/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola