दियारा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

-विधायक के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा निःशुल्क लगाये जा रहे ट्रांसफार्मर

विज्ञापन

उधवा/राजमहल.प्रखंड के दियारा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के नाम पर अवैध रूप से धन वसूली किये जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं. इस संबंध में दक्षिण पलासगाछी पंचायत की मुखिया नफीसा खातून ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि कई क्षेत्रों से यह सूचना मिल रही है कि कुछ लोग ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर ग्रामीणों से पैसे मांग रहे हैं. मुखिया नफीसा खातून ने आमजन से अपील की है कि वे किसी को भी ट्रांसफार्मर के नाम पर कोई शुल्क न दें. उन्होंने स्पष्ट किया कि राजमहल के विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा के निर्देश पर प्रखंड के विभिन्न गांवों में विद्युत विभाग की ओर से निःशुल्क ट्रांसफार्मर लगाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की अवैध वसूली न सिर्फ गलत है, बल्कि ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी भी है. अगर कोई व्यक्ति इस तरह की मांग करता है तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित प्रशासन या विद्युत विभाग को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके. मुखिया ने ग्रामीणों से सचेत रहने और जागरूकता बनाये रखने की अपील की है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही रूप से लोगों तक पहुंच सके. ट्रांसफार्मर के नाम पर वसूली की पुष्टि पर दर्ज होगा एफआईआर : जेई

प्रतिनिधि, राजमहल

विद्युत अवर प्रमंडल के कनीय अभियंता चंदन कुमार ने कहा है कि विभाग द्वारा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर, पोल एवं विद्युत तार निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि कुछ बिचौलियों द्वारा ट्रांसफार्मर के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें मिली हैं. यदि जांच में इसकी पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी. जेई ने विभागीय मिस्त्रियों को भी निर्देश दिया है कि यदि किसी प्रकार की अवैध वसूली की सूचना मिले, तो तुरंत अवगत कराएं, ताकि विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola