ePaper

पीठासीन पदाधिकारियों को मिले शांतिपूर्वक वोटिंग कराने के टिप्स

Updated at : 13 Nov 2024 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
पीठासीन पदाधिकारियों को मिले शांतिपूर्वक वोटिंग कराने के टिप्स

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी हेमंत सती ने जवाहर नवोदय विद्यालय साहिबगंज में पी-1, पी-2 व पी-3 को दिये जा रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया.

विज्ञापन

साहिबगंज. विधानसभा आम निर्वाचन-2024 से जुड़े पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी हेमंत सती ने जवाहर नवोदय विद्यालय साहिबगंज में पी-1, पी-2 व पी-3 को दिये जा रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया. प्रशिक्षण में अनुलग्न-5- पीठासीन अधिकारी की रिपोर्ट, अनुलग्न-7- पीठासीन अधिकारी की डायरी, अनुलग्न-22 प्रारूप एम-21, मतदान के पश्चात दस्तावेज एवं सामग्रियों की सुपुर्दगी की रसीद भरने एवं इवीएम की ट्रेनिंग दी गयी, जिससे कि विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक कराया जा सके. मौके पर बरहेट (अजजा) के निर्वाची पदाधिकारी-सह- एसी गौतम कुमार भगत, राजमहल के निर्वाची पदाधिकारी-सह- एसडीओ कपिल कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola