अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस का धावा, 69 बोतल-केन जब्त; विक्रेता गिरफ्तार
जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
तीनपहाड़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
तीनपहाड़ : थाना क्षेत्र के बाबुपुर में गुप्त सूचना के आधार पर तीनपहाड़ थाना पुलिस थाना प्रभारी गौरव भगत के नेतृत्व में बुधवार को छापेमारी कर भारी मात्रा विदेशी शराब जब्त कर एक विक्रेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया . पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबूपुर के मेघनाथ नोनिया पिता स्वo रामहरत नोनिया के घर पर अवैध शराब बिक्री हो रही है इसको लेकर एक टीम गठित कर मेघनाथ नोनिया के घर पर छापामारी किया गया.
इस क्रम उसके घर से रॉयल स्टेज 180 एमएल का 7 पीस ,गॉडफ़ादर बियर 500 एमएल 34 पीस, किंगफिशर बियर 500 एमएल, 21 पीस ,कर्लस एलिफैनट बियर 500 एमएल 7 पीस बरामद किया गया.
साथ विदेशी शराब बेच रहे मेघनाथ नोनिया को भी गिरफ्तार कर थाना लाया गया जहाँ तीनपहाड़ थाना प्रभारी के बयान पर तीनपहाड़ थाना में कांड संख्या 45/2026 धारा 274/275/292/3(5) बीएनएस एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम दर्ज किया गया और इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मेघनाथ नोनिया को विधिवत गिरफ्तार कर राजमहल जेल भेजे दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीप सिंह
दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








