बोरियो कस्तूरबा विद्यालय में नई टीम का गठन,प्रीति देवी को अध्यक्ष की कमान
सहिया कमेटी के सदस्य | Prabhat Khabar Network
बोरियो कस्तूरबा विद्यालय में आमसभा से विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन. प्रीति देवी अध्यक्ष, ममता देवी उपाध्यक्ष. 20 सदस्यीय टीम ने संभाली कमान.
बोरियो-- पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बोरियो में आमसभा के माध्यम से विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया. आमसभा में सर्वसम्मति से प्रीति देवी को अध्यक्ष एवं ममता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया.
20 सदस्यीय समिति में विभिन्न वर्गों को मिली जगह
विद्यालय प्रबंधन समिति में कुल 20 सदस्यों का चयन किया गया. इसमें विद्यालय की वार्डन अनिता कुमारी, दो शिक्षक, स्थानीय मुखिया रोजी माल्टो, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमली माल्टो सहित माता-पिता एवं अभिभावक प्रतिनिधियों को शामिल किया गया.
पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया
समिति गठन की पूरी प्रक्रिया पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद बीआरपी माखन लाल यादव एवं राजेश कुमार भगत की देखरेख में पारदर्शी तरीके से पूरी की गयी. आमसभा में मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया. समिति के गठन के बाद विद्यालय के प्रबंधन और शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील ठाकुर
साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








