मारपीट का खूनी अंजाम! एक हफ्ते बाद घायल युवक की मौत, 3 युवकों पर आरोप
मृतक के घर पर पसरा मातम.
राजमहल के कन्हैयास्थान गांव में एक सप्ताह पहले हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत .पुलिस मामले की जांच में जुटी.
राजमहल. कन्हैयास्थान गांव में मारपीट में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव निवासी स्वर्गीय फेकू मंडल के बड़े बेटे अजीत मंडल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पूर्व पड़ोस के तीन युवकों ने किसी बात को लेकर अजीत मंडल के साथ मारपीट की थी. घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.
साहिबगंज से भागलपुर किया गया था रेफर
मारपीट के बाद परिजन घायल अजीत मंडल को इलाज के लिए साहिबगंज अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. भागलपुर में इलाज के दौरान 18 अगस्त की देर रात उसकी मौत हो गयी.
युवक की मौत की खबर गांव में फैलते ही माहौल गमगीन हो गया. क्षेत्र में मातम पसरा रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
परिजनों ने तीन युवकों पर लगाया मारपीट का आरोप
बुधवार सुबह मृतक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर मृतक के भाई की बहू अर्चना देवी सहित अन्य परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर मारपीट करने और इसी वजह से अजीत मंडल की मौत होने का आरोप लगाया. बताया गया कि घटना के बाद तीनों आरोपी युवक पीड़ित परिवार से मिलकर मामले को सुलझाने का प्रयास करने लगे.
इसी बीच घटना की जानकारी मिलते ही राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की ओर से थाना में आवेदन देने की प्रक्रिया चल रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीप सिंह
दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








