ePaper

जिला समन्वयक ने की अबुआ आवास योजना की समीक्षा

Updated at : 08 Oct 2025 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
जिला समन्वयक ने की अबुआ आवास योजना की समीक्षा

तीसरी किस्त की राशि मिल चुकी है

विज्ञापन

बरहरवा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में बुधवार को अबुआ आवास योजना के प्रगति को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आवास योजना के जिला समन्वयक सुमित कुमार चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुयी. जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं संबंधित कर्मियों ने भाग लिया. इस दौरान जिला समन्वयक ने योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुये बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत 260 आवास और वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत 304 आवास अब तक लंबित हैं. कहा कि जिन लाभुकों को तीसरी किस्त की राशि मिल चुकी है, उन्हें छठ पूजा से पहले आवास निर्माण कार्य पूरा करना है, नहीं तो संबंधित पदाधिकारी से भुगतान की गई राशि वसूला जायेगा. उन्होंने आगे कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर पात्र लाभुक को शीघ्र आवास उपलब्ध हो, इसलिये किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. साथ ही उन्होंने आवास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया. मौके पर प्रखंड समन्वयक लखन मुर्मू, मसीह मुर्मू, अरुण साहा, सुमन टुडू, संजय मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola