ePaper

बरहरवा रेलवे रैक लोडिंग यार्ड में हुई दुर्घटना मामले में दिल्ली से आयी टीम ने की जांच

Updated at : 07 Jul 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
बरहरवा रेलवे रैक लोडिंग यार्ड में हुई दुर्घटना मामले में दिल्ली से आयी टीम ने की जांच

पांचवें दिन भी जारी रहा ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य

विज्ञापन

बरहरवा. मालदा रेलमंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे रैक लोडिंग यार्ड में विगत 3 जुलाई को हुई दुर्घटना के बाद जांच तेज हो गयी है. दिल्ली से आयी एक दर्जन अधिकारियों की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची, और पूरे मामले की जांच की. वहां मौजूद मालदा रेल मंडल के एडीआरएम, बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्रबंधक, मालगोदाम प्रबंधक एवं पीडब्ल्यूआइ तथा रेलवे की टेक्निकल टीम ने अलग-अलग जानकारी ली. उसके बाद अधिकारियों की टीम रेलवे ट्रैक के कट प्वाइंट के पास पहुंची एवं वहां पर भी जांच की. इस दौरान टीम ने बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुंच कर भी स्थानीय रेलवे अधिकारियों से पूरे दुर्घटना की जानकारी हासिल की, जहां कुछ सवालों में स्थानीय अधिकारी उलझते नजर आये. जांच के बाद टीम के अधिकारियों ने पत्रकारों को कुछ भी बताने से साफ इंकार किया. मौके पर सुरक्षा को लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार सदल-बल मौजूद थे. इधर, बरहरवा रेलवे रैक यार्ड में 3 जुलाई को हुई दुर्घटना के बाद जेसीबी, पोकलेन एवं क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त रैक को रेलवे ट्रैक से हटाया जा रहा है. रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने में 100 से अधिक रेलवे के कर्मचारी लगे हुये हैं. बीते 5 दिनों से यह कार्य जारी है, सोमवार को भी दुर्घटनास्थल पर कार्य जारी रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola