नगर प्रशासक व टीम ने रात्रि में जरूरतमंदों को पहुंचाया आश्रय गृह
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नगर प्रशासक व टीम ने रात्रि में जरूरतमंदों को पहुंचाया आश्रय गृह
विज्ञापन
नगर प्रतिनिधि, साहिबगंज
कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए मंगलवार की रात साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र में अभिषेक कुमार सिंह एवं नप के कर्मचारियों ने रात में भ्रमण कर जरूरतमंदों की रेस्क्यू कर बस स्टैंड स्थित आश्रय गृह पहुंचाया. इसके साथ ही चौक-चौराहों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की. नगर परिषद क्षेत्र के सदर अस्पताल के मरीजों एवं उनके साथ आनेवाले व्यक्तियों से वार्तालाप कर कहा कि अगर ठंड से कोई समस्या हो, तो अलाव की व्यवस्था के साथ कंबल भी नगर परिषद द्वारा प्रदान की जायेगी. नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह ने आश्रय गृह, बस स्टैंड एवं स्ट्रीट लाइट का भी निरीक्षण किया गया. साथ ही उन्होंने कहा कि रेस्क्यू टीम शीत लहर के मौसम में लगातार कार्य कर रही है. मौके पर सीटी मैनेजर विरेश कुमार, सफाई प्रभारी शिव हरि, राकेश रंजन के अलावे कई नप कर्मचारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










