टेंपो व बाइक की टक्कर से युवक की मौत, कई घायल

Updated at : 10 Mar 2025 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
टेंपो व बाइक की टक्कर से युवक की मौत, कई घायल

बोरियो-बरहेट मुख्य मार्ग में तेलो मोड़ के पास हुई घटना

विज्ञापन

बोरियो. थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियो-बरहेट मुख्य मार्ग में तेलो मोड़ के पास टेंपो व बाइक की टक्कर हो गयी. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरा टेंपो बोरियो आ रहा था. इसी क्रम में बाइक में तीन युवक बरहेट जा रहे थे. तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकरा गयी. बाइक चालक फूलभंगा निवासी प्रेमचंद मुर्मू (26) की मौके पर ही मौत हो गयी. बाइक में सवार दो अन्य युवक गंगाराम सोरेन (28) व सिमोन हांसदा (32) गंभीर रूप से घायल हो गये. टेंपू में सवार तीन महिला समेत दो बच्चे चोटिल हो गये. टोक बास्को निवासी रूबी पहाड़िन (38) बेटी संगीता पहाड़िन (14) व पार्वती पहाड़िन (2) के साथ मिर्जाचौकी जा रही थी. अरगोड़ी निवासी शीला पहाड़िन (26), अपनी दो वर्षीय बच्ची शेफाली पहाड़िन के साथ तीनपहाड़ जा रही थी. हादसे में टेंपो सवार यात्रियों को चोट लगी है. बताया जाता है कि बाइक में सवार तीनों युवक शराब के नशे में धुत था. तीनों युवक मंगरुटिकर में आयोजित मेले से लौट रहे थे. इसी क्रम में दुर्घटना के शिकार हो गये. पुलिस ने मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola