हादसे में घायल चालक की नौ दिनों बाद मौत
Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 19 May 2026 9:16 PM
साहिबगंज (फाइल फोटो)
पश्चिम बंगाल में गाजोल के पास बस से टकरा गयी थी स्कॉर्पियो
दुर्गापुर में इलाज के दौरान जोय बर्मन ने तोड़ा दम प्रतिनिधि, राजमहल थाना क्षेत्र के बर्मन कॉलोनी में सड़क हादसे में एक और युवक की मौत हो गयी. दीपांकर राजवंशी की मौके पर मौत के बाद गंभीर रूप से घायल वाहन चालक जोय बर्मन का इलाज दुर्गापुर में चल रहा था. इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार बर्मन कॉलोनी निवासी देबू राजवंशी की बेटी की शादी बाद रिसेप्शन में शामिल होने उनका पुत्र मित्रों के साथ पश्चिम बंगाल के गंगारामपुर गया था. 10 मई को समारोह में शामिल होने जाने के क्रम में गाजोल के पास स्कॉर्पियो बस से टकरा गयी थी. हादसे में देबू राजवंशी के 28 वर्षीय पुत्र दीपांकर राजवंशी की मौके पर मौत हो गयी. वहीं चालक जोय बर्मन समेत अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका इलाज चल रहा था. जोय बर्मन ने इलाज के दौरान अस्पताल में अंतिम सांस ली. घटना के बाद परिवारजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जोय बर्मन डीजे साउंड के लिए भी चर्चित था. उसके बर्मन डीजे का डिमांड क्षेत्र में था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










